Spread the love

नैनीताल—  सोमवार सुबह नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है।

रामनगर-रानीखेत नेशनल हाईवे 309 पर गर्जिया से आगे, धनगढ़ी नाले के पास एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले को पार करने के लिए रुके दो बाइक सवारों को बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love