Tag: Cmo

  • सीएमओ ने लिया खबर का संज्ञान,,, ढोली गांव स्वास्थ्य केंद्र का कराया औचक निरीक्षण।

    सीएमओ ने लिया खबर का संज्ञान,,, ढोली गांव स्वास्थ्य केंद्र का कराया औचक निरीक्षण।

    नैनीताल—   ओखलकांडा विकासखंड के ढोली गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक समेत कर्मचारियों की अनुपस्थिति संबंधी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत द्वारा तत्काल जांच एवं औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों पर डॉ. गणेश धरमशत्रु के नेतृत्व में टीम द्वारा ढोली गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्सिंग अधिकारी एवं फार्मेसी अधिकारी उपस्थित पाए गए।

    निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका एवं कार्मिकों की तैनाती से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में पाया गया कि वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में 03 नर्सिंग अधिकारी, जिनमें 02 नियमित एवं 01 संविदा, 01 फार्मेसी अधिकारी तथा 01 एएनएम तैनात हैं। वहीं चिकित्सा अधिकारी, स्वच्छक एवं वार्ड बॉय के पद रिक्त चल रहे हैं।

    दिनांक 06 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य केंद्र में मात्र एक कर्मचारी की उपस्थिति संबंधी प्रकरण पर समस्त कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गई।

    जांच में पाया गया कि दो नर्सिंग अधिकारी एवं एएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में आयोजित एमपीआर बैठक में प्रतिभाग करने गए थे। इसकी पुष्टि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा एवं उपस्थिति पंजिका से की गई। वहीं एक नर्सिंग अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित थीं।

    जांच में यह भी पाया गया कि फार्मेसी अधिकारी दिनांक 06 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित थे तथा उनके द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। अनुपस्थिति के संबंध में उनके द्वारा कार्यालय को किसी प्रकार की पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी।

    उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फार्मेसी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अग्रिम आदेशों तक फार्मेसी अधिकारी का दिनांक 06 जुलाई 2026 का वेतन आहरित न किया जाए।
    डॉ. गणेश धरमशत्रु ने बताया कि वर्तमान में ढोली गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। चिकित्सा अधिकारी की तैनाती के संबंध में महानिदेशालय को पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने स्पष्ट किया कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

    सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने निर्धारित कार्यस्थल पर समय से उपस्थित रहते हुए आमजन को बेहतर एवं सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • मुख्यचिकित्सा अधिकारी आदेश किया गया अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स का औचक निरीक्षण,,,,,,।

    मुख्यचिकित्सा अधिकारी आदेश किया गया अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स का औचक निरीक्षण,,,,,,।

    हल्द्वानी—  डॉ हरीश पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिला निरीक्षक एवं मूल्यांकन समिति पीसीपीएनडीटी द्वारा चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।

    जिसमें शंकर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रामपुर रोड ,स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर हल्द्वानी ,जेपी अल्ट्रासाउंड केंद्र हीरानगर हल्द्वानी, स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर हीरानगर हल्द्वानी, चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर हीरानगर हल्द्वानी शामिल रहे।

    निरीक्षण के दौरान केंद्रों में समस्त दस्तावेज मानकों के अनुरूप पाए गए ।

    चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर एवं स्मार्ट डायग्नोस्टिक सेंटर हल्द्वानी को अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिलाओं की गोपनीयता की स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।

    उक्त के अतिरिक्त केंद्रों को निर्देशित किया गया की पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत समस्त दस्तावेजों का सही से रखरखाव किया जाए,

    सीसीटीवी कैमरे सही स्थिति में होने चाहिए तथा अधिनियम का किसी भी प्रकार से उल्लंघन पाए जाने पर निर्गत पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    निरीक्षण दल में डॉक्टर श्वेता भंडारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तृतीय हल्द्वानी, डॉक्टर रजनी आगरी , महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, अवनीश डसीला जिला सामान्य, प्रवीण सक्सेना विधि सलाहकार, ललित मोहन दढ़ियाल अधिशासी सहायक उपस्थित रहे।

  • मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ पर ली अतिमहत्वपूर्ण बैठक,, दिए आवश्यक निर्देश।

    मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ पर ली अतिमहत्वपूर्ण बैठक,, दिए आवश्यक निर्देश।

    नैनीताल—   मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद नैनीताल की अध्यक्षता में हल्द्वानी ब्लॉक की आशा सुगमकर्ता, ANM एवं phm की बैठक camp शिविर कार्यालय हल्द्वानीआयोजित की गई।

    बैठक में डॉ हरीश चंद पंत ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी जनपद मै घर पर प्रसव को शून्य करने के लिय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    जिसके लिऐ जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को फोन के माध्यम से , घर पर जाकर जानकारी ली जा रही हैं, उनको संस्थागत प्रसव के लिये काउंसलिंग की जा रही है ।

    संस्थागत प्रसव के तहत मिलने वाली सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराईं जा रही है ,परिवार कल्याण ,जननी सुरक्षा योजना, ईजा बोई , योजना के बारे मे लगातार जानकारी दी जा रही है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि दूरस्थ क्षेत्रों पर आशा/ ए एन एम के माध्यम से लगातार गर्भवती महिलाओं की निगरानी की जाय, वो अगामी माहों में घर पर प्रसव को शून्य करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वह स्वयं गर्भवती महिलाओं से संपर्क करें संस्थागत प्रसव करने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करें।

    इसी के तहत डॉ चंद्रा पंत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्वेता भंडारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेल पड़ाव पर एएनएम आशा आशा सुगमकर्ता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के साथ बैठक कर घर पर होने वाले प्रसव को शून्य करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बैठक की गई।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं से फोन के माध्यम से अथवा वी एच एन डी के माध्यम से संपर्क स्थापित कर प्रतिदिन की सूचना उनको दे।

    बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव खर्कवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉक्टर हरीश पांडे, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी ब्लॉक राघवेंद्र रावत, अर्बन हेल्थ ऑफीसर उपस्थित रहे

  • नैनीताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,,, ।

    नैनीताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,,, ।

    नैनीताल—  विश्व टीबी जन जन का रखे ध्यान टीबी मुक्त भारत अभियान 24मार्च को विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर बी 0डी 0 पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के सभागार पर  विधायक सरिता आर्या,  प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल , डा एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डॉ तरुण कुमार टम्टा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मनोज जोशी माहसचिव डी एस ए नैनीताल डा राजेश डकरियाल डी टी ओ एवं गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से डीपीएम मदन मेहरा एवं डीपीसी अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    इस अवसर पर आशा, एएनएम एवं टीबी चैंपियनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच तथा निःशुल्क उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को  प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल द्वारा टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।

    कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति भी साझा की गई। जनपद में कुल 469 ग्राम पंचायतों में से 203 ग्राम पंचायतों द्वारा दावा (Claim) प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 71 ग्राम पंचायतों को कांस्य (Bronze), 82 को रजत (Silver) तथा 50 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण (Gold) श्रेणी में सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड श्री विजय कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा यूओयू से श्री ललित, आरोही संस्था से समीरन त्रिपाठी तथा प्रमोद भट्ट, संतोष पांडे, परस साहा, दिनेश रावत, मनोज सती, कैलाश कांडपाल और कमलेश बछकेती सहित अन्य सहयोगियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

    अंत में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम पर डॉ लक्ष्मण मेहता, डा अनुरोध गंगोला, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पारस साह प्रमोद भट्ट, कमलेश, संतोष, विजय, दिनेश रावत, मनोज सती, दिनेश बोरा , भूपेंद्र, पूर्णिमा, आरती, बीना, देवेंद्र, ललित, उपस्थित रहे।

  • नव नियुक्त सीएमओ डॉ. शुक्ला ने  संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बताया प्राथमिकता।

    नव नियुक्त सीएमओ डॉ. शुक्ला ने संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बताया प्राथमिकता।

    पौडी—  जनपद पौड़ी गढ़वाल के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने आज औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।

    कार्यभार ग्रहण के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।

    डॉ. शुक्ला ने कहा कि जनपद में चिकित्सा स्टाफ की स्थिति संतोषजनक है, किन्तु जहां आवश्यकता होगी, वहाँ तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अपरिहार्य कारण के कोई भी कार्मिक कार्यालय नहीं छोड़ेगा और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।

    सीएमओ ने कहा कि जनपद के हायर सेंटरों को सुविधासंपन्न बनाया जाएगा और सभी उपचार कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाएंगे। उन्होंने चिकित्सकों को जेनेरिक दवाइयाँ लिखने के निर्देश दिए तथा कहा कि इन दवाओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जनपद के सभी अस्पतालों में आवश्यक कर्मचारी संख्या सुनिश्चित की जाएगी और सभी प्रकार की जांच सुविधाओं हेतु मशीनों की बेहतर व्यवस्था की जाएगी, ताकि मरीजों को बाहर भटकना न पड़े। जच्चा-बच्चा देखभाल, इमरजेंसी सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, और डायग्नोसिस प्रणाली में सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि ब्लड बैंक की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी और गंभीर रोगियों का इलाज उन्हीं के निकटतम अस्पतालों में सुनिश्चित किया जाएगा। जन औषधि केंद्रों को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाएगा तथा कर्मचारियों और मरीजों/तीमारदारों के बीच संवाद का अंतर भी कम किया जाएगा।

    इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों ने सीएमओ का ध्यान पूर्व में अस्पतालों के पीपीपी मोड संचालन में आई दिक्कतों, आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज़ में देरी, जेनेरिक दवाओं की अनुपलब्धता, दवाएं बाहर से लिखे जाने, अस्पताल परिसर के आस पास गुलदार की चलकदमी और खुशियों की सवारी सेवा व 108 आपात सेवा में बाधाओं की ओर आकृष्ट किया।

    डॉ. शुक्ला ने सभी बिंदुओं पर संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि जनपद के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।