Spread the love

नैनीताल—  विश्व टीबी जन जन का रखे ध्यान टीबी मुक्त भारत अभियान 24मार्च को विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य पर बी 0डी 0 पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के सभागार पर  विधायक सरिता आर्या,  प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल , डा एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डॉ तरुण कुमार टम्टा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मनोज जोशी माहसचिव डी एस ए नैनीताल डा राजेश डकरियाल डी टी ओ एवं गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से डीपीएम मदन मेहरा एवं डीपीसी अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर आशा, एएनएम एवं टीबी चैंपियनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच तथा निःशुल्क उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को  प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल द्वारा टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति भी साझा की गई। जनपद में कुल 469 ग्राम पंचायतों में से 203 ग्राम पंचायतों द्वारा दावा (Claim) प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 71 ग्राम पंचायतों को कांस्य (Bronze), 82 को रजत (Silver) तथा 50 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण (Gold) श्रेणी में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड श्री विजय कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा यूओयू से श्री ललित, आरोही संस्था से समीरन त्रिपाठी तथा प्रमोद भट्ट, संतोष पांडे, परस साहा, दिनेश रावत, मनोज सती, कैलाश कांडपाल और कमलेश बछकेती सहित अन्य सहयोगियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

See also  जंगी सिक्स, के हवलदार करन सिंह का निधन,,,, 6 कुमाऊँ में शोक की लहर,,,।

अंत में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम पर डॉ लक्ष्मण मेहता, डा अनुरोध गंगोला, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पारस साह प्रमोद भट्ट, कमलेश, संतोष, विजय, दिनेश रावत, मनोज सती, दिनेश बोरा , भूपेंद्र, पूर्णिमा, आरती, बीना, देवेंद्र, ललित, उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed