Spread the love

पौड़ी—  पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे  थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान लक्ष्मणझूला पुल के पास एक युवक ललित शाही निवासी-बाड़ाहाट उत्तरकाशी कब्जे से 430 ग्राम अवैध चरस बरामद कर युवक को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि वह चरस को रैथल उत्तरकाशी क्षेत्र से खरीद करके लाया है तथा ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र में ऊंचे दामों में सप्लाई करने जा रहा था।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही पशुलोक बैराज चीला क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान दो स्कूटी सवार युवकों को रोका गया, इस दौरान युवकों के कब्जे से कुल 146 पव्वे देसी माल्टा शराब बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला में आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।


Spread the love