Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखंड में बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है गहरी खाई में यात्रियों की बस गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। टिहरी के एसपी आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 17 से ज्यादा लोग घायल है, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है।

बस में 29 से ज्यादा लोग सवार थे। मौके पर तुरंत एसडीआरएफ और राहगीर मदद के लिए पहुंच चुके हैं। हालात को देखते हुए एसडीआरएफ की और 5 टीमें भेजी जा चुकी है। बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है, जिससे लोगों को रेस्क्यू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हादसा नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास हुआ है। घायलों को ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 4 महिला और एक युवक शामिल है। बस का नंबर UK14PA1769 है।

खबर अपडेट हो रही है


Spread the love