Spread the love

हल्द्वानी—   उत्तराखंड में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को जिला नैनीताल भाजपा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित स्वर्गीय हरी प्रसाद टम्टा पार्क (PWD कार्यालय के पास) में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयानों के विरोध में धरना दिया। भाजपा ने कांग्रेस पर उत्तराखंड में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने, दलितों का अपमान करने और प्रदेश की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया।

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरे देश और प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए झूठे नैरेटिव गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सामाजिक एकता और सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

धरने में शामिल कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उत्तराखंड वीर शहीदों की जननी और देवभूमि के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है।

कांग्रेस की बयानबाजी से प्रदेश की शांत और सौहार्दपूर्ण सामाजिक व्यवस्था में जातिवादी मानसिकता का जहर घोलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका भाजपा विरोध करेगी।

नैनीताल विधायक सरिता आर्य, महापौर गजराज बिष्ट और पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि कांग्रेस सभा स्थल शुद्धिकरण के नाम पर जनता में भ्रम फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

See also  हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर अचानक आया मलवा,,,, टैक्सी सवारों की अटकी सांसें,,।

धरने में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, हरीश पांडे, शंकर कोरंगा,प्रतिभा जोशी, श्रुति तिवारी, पूनम जोशी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

You missed