Spread the love

हल्द्वानी—   आज भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक 2023) के सन्दर्भ में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता में मुख्यवक्ता के रूप में उत्तराखंड राज्य आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष सुश्री भावना मेहरा  द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर अधिनियम पर विस्तृत चर्चा एवं जानकारी प्रेषित की गई।

मुख्य वक्ता सुश्री भावना मेहरा ने अधिनियम को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय बताते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय करार दिया उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है जिससे समाज में समानता और समावेशिता को नई दिशा मिलेगी। उन्होने बताया की वर्तमान में संसंद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्य 13.63 प्रतिशत है।

इस कानून के लागू होने के बाद लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जो आने वाले भविष्य की चुनाव में महिला भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

उन्होने मीडिया कर्मियो को सम्बोधित करते हुए कहा 19 सितम्बर 2023 को मोदी सरकार ने विशेष संसदीय सत्र के दौरान नवनिर्मित संसद भवन में इसे 128वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में पेश किया। लोकसभा में 20 सितम्बर और राज्यसभा में 21 सितम्बर 2023 को सर्वसम्मति से पारित होने के बाद 28 सितम्बर 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ यह कानून बन गया। यह अधिनियम दशको से चली आ रही महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

See also  उत्तराखंड - दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत में लोग..

भावना मेहरा ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति और नारी उत्थान के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में संसद में इस अधिनियम को पारित कर बाबा साहेब के सपनों को साकार किया उन्होंने कहा कि अब समय है इस महान लोकतांत्रिक पहल पर गर्व करने का क्योंकि इसके माध्यम से महिलाएं संसद और विधानसभाओं में पहुंचकर निर्णय लेने की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाएंगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

यह पहल नए भारत के सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगी मेहरा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सुरक्षित मातृत्व अभियान लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है उन्होंने कहा कि आज बेटियां सशस्त्र बलों में कमांड स्तर तक अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं जिसका परिणाम ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में देखने को मिला है जो नारी शक्ति के बढ़ते सामर्थ्य आत्मविश्वास और देश के विकास में उनकी निर्णायक भूमिका का स्पष्ट प्रमाण है।

सुश्री भावना मेहरा जी ने सभी राजनीतिक दलो से अपील की कि इस विधेयक को राजनीति से उपर उठकर समर्थन दे ताकि महिलाए देश के नीति निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से योगदान दे सके उन्होंने कहा कि 16. 17 व 18 अप्रैल का विशेष सत्र इसलिए अहम है क्योकि इससे आने वाले 2029 के चुनाव का सकारात्मक भविष्य तय होगा और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी से विश्व पटल पर भारत एक विश्वगुरु के रूप में परिलक्षित होगा।

See also  उत्तराखंड - दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत में लोग..

मुख्य वक्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लागू होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो नारी शक्ति सम्मेलन, स्कूटी रैली, पद यात्रा, दीवार लेखन की जानकारी प्रेषित कर जन समर्थन हेतु मिस्ड कॉल नम्बर 9667173333 भी साझा किया।

प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा नैनीताल श्रीमती कंचन उप्रेती, जिला महामंत्री श्रीमती राशि जैन, श्रीमती आभा गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती कल्पना बोरा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी श्रीमती भूमिका गोयल, प्रदेश सोशल मीडिया शह संयोजक(महिला मोर्चा श्रुति तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति चुफाल, कुमाऊँ सह-संयोजक महिला मोर्चा श्रीमती अल्का जीना जी की उपस्थिति रही।


Spread the love