Spread the love

हल्द्वानी—   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिला भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट  की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर  प्रकाश चंद्र  की गरिमामई उपस्थिति में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।

इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट  मुख्य अतिथि -मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

सांसद भट्ट ने कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की अपील की।

भट्ट  ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक बताया, जिनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं।
आगे अपने संबोधन में मुख्य वक्ता सांसद भट्ट  ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास ना होने देने पर संसद में विपक्ष के नारी महिला विरोधी चेहरे को उजागर करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।

संगोष्ठी में नैनीताल विधायिका सरिता आर्य , प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट  ने भी अपने विचार रखे।

इस गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट  एवं सह संयोजक जिला मंत्री प्रकाश आर्य ,जिला अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविन्द्र बाली  द्वारा किया गया.

See also  2027 में मुश्किल हो जाएगा” बयान पर बंशीधर भगत ने दी सफाई_ मोदी जी और सरकार के बारे में कोई ऐसी बात नहीं कही,,,,,।

संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल , दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी , प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा  संजीव कुंवर ,जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली , विनीत अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रगति जैन , जिला सोशल मीडिया संयोजक संजय पांडे, सह संयोजक रत्नेश साह, जिला आई टी संयोजक अमित चौधरी, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा सोबन सिंह नायक ,प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री विजयालक्ष्मी चौहान , सोशल मीडिया सह संयोजक(महिला मोर्चा) श्रुति तिवारी,पूर्व हल्द्वानी महापौर जोगिंदर सिंह रौतेला ,वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे , हल्द्वानी-काठगोदाम-नैनीताल-रामनगर- गौलापार मण्डलों के मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, नितिन कार्की, पान सिंह मेवाड़ी जी,सहित प्रदेश जिला मंडलों एवं मोर्चों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपास्थित रहे।
गोष्ठी के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया


Spread the love