Spread the love

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची तैयार हो चुकी है और इसके जारी होने का नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि इस बार पहली बार संगठन में किसी महिला को बड़े पद पर जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक नई कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री संगठन, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव होगा।

शुक्रवार को भी कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से उनके आवास पर मुलाकात की और सूची को लेकर अपनी उत्सुकता जताई। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि इस बार संगठन की नई टीम में महिला नेतृत्व को भी अहम स्थान दिया जाएगा।


Spread the love

You missed