नैनीताल–  उत्तराखण्ड में नैनीताल के पास गहरी खाई में पर्यटकों से भरी टवेरा टैक्सी कार गिरी। समय रहते स्थानीय लोगों के साथ एस.डी.आर.एफ. और ज्यूलिकोट पुलिस ने सभी का रैस्क्यू किया।

नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्यूलिकोट स्थित एक नंबर बैंड के समीप गुरुवार को एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार टवेरा कार संख्या यू.के.04 टी.ए.3876 सात पर्यटकों को लेकर नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

Advertisement

एस.डी.आर.एफ.के एस.आई.मंनोज रावत ने बताया कि उनकी रैस्क्यू टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। एस.डी.आर.एफ के साथ ज्यूलिकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाला।

जबकि एक सवारी को विषम परिस्थिति में समय रहते निकाला गया। एस.एस.आई.विमल मिश्रा ने बताया कि सवेरे लगभग दस बजे हुई इस घटना में टैक्सी टवेरा कार पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक घायल पर्यटकों की पहचान की जा रही है।

You missed