Spread the love

नैनीताल/हल्द्वानी—  होली पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी हल्द्वानी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विवेक राय (अपर जिलाधिकारी प्रशासन), जगदीश चंद्रा (पुलिस अधीक्षक), सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित कोतवाली, बनभूलपुरा, काठगोदाम, मुखानी के प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में ग्राम प्रधानों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने भी सहभागिता कर प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तैनाती–

प्रशासन ने सिंधी चौराहा, चौंफला चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को संवेदनशील स्थानों के रूप में चिन्हित किया है।

इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती,,मजिस्ट्रेट ड्यूटी,,सतत निगरानी

सुनिश्चित की जाएगी। शहरी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट तथा ग्रामीण क्षेत्र में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी पर्यवेक्षण करेंगे।

हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती

प्रशासन एवं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि:

ओवरस्पीडिंग और ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।

हुड़दंग या अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात रहेंगी।

पेयजल आपूर्ति के निर्देश

सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि होली के दिन अपराह्न 12:00 बजे से 3:00 बजे तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सौहार्द बनाए रखने की अपील—

प्रशासन एवं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली और रमज़ान दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और समरसता के साथ मनाएं।

“पर्व खुशियों का है, कानून हाथ में लेने का नहीं।”

See also  पर्यटकों की बेशर्मी हो गई कैमरे में कैद ..पूरा पनीर चुरा ले गए,,,,

प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


Spread the love

You missed