Spread the love

नैनीताल—   उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए डाज फीट नीचे मैदान में जा गिरी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

नैनीताल के मल्लीताल में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए 10 फ़ीट नीचे जा गिरी। गमीमत यह रही कि हादसे के बाद कार नीचे के समतल स्थल में खाकर अटक गई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसे के बाद घायल कार चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय बीड़ी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी वत्सल नेगी ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे कार सवार मैट्रोपोल होटल से मस्जिद की तरफ जा रहा था। नीचे की तरफ से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।

कार चालक और उनका पालतू जानवर मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


Spread the love

You missed