520 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त ग्रिफ्तार।

 

रुद्रपुर–   श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक(नगर),क्षेत्राधिकारी पंतनगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पंतनगर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम,आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दिशा निर्देशो का पालन कराने हेतू थाना पंतनगर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है

 

दिनांक 14/03/2024 की सायं पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग वाहन कार ट्रीबर रंग सफेद जिस पर UK04TB5832 को रोकने का ईशारा किया गया,, परंतु  वो भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा पारले चौक से पहले घेर घोटकर इंटरपम्प कम्पनी सिडकुल के पास पकड लिया ।

 

गाडी में चालक की सीट के नीचे मैट के नीचे से एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर काले रंग का बत्तीनूमा चरस कुल 520 ग्राम बरामद हुई ।

 

अभियुक्त द्वारा चरस को दिल्ली लेजाकर बेचना बताया गया । अभियुक्त को हस्वकायदा समय 20.20 बजे गिरफ्तार किया गया ।

 

अभियुक्त के विरुध थाना पंतनगर में F.I.R NO 50/24 धारा 8/20/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

 

संवाददाता– सम्मी मेहर