Spread the love

रुद्रपुर–   उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाये जाने के तहत पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे ।

 

जिस क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व,पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन मे एसटीएफ कुमायू यूनिट उत्तराखण्ड द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम के साथ बरेली रोड नेशनल ढाबा थाना पुलभट्टा के पास बलाका सिह पुत्र कश्मीर सिह निवासी डलपुरा पो0 गुलरभोज थाना गदरपुर जिला उधमसिह नगर, लवजीत सिंह पुत्र मंजीत सिह निवासी गोलू टांडा थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 के कब्जे से कैन्टर में रखे कागज के कबाड के बीच 20 कट्टो में 15-15 किलो के हिसाब से कुल 03 कुन्तल डोडा व 05 किलो 322 ग्राम अफीम मय वाहन कैन्टर सं0 UP22AT-4822 के साथ गिरफ्तार किया गया

 

 

जिसकी कीमत लगभग 01 करोड रुपये से अधिक है पूछताछ मे दोनो अभि0गणो ने बताया कि बलाका सिह का साला नागेन्द्र सिह जोकि भगवन्त नगर स्वार रामपुर में रहता है पूर्व में अफीम तस्करी में बाजपुर थाने से जेल जा चुका है।

 

 

बरामदा कैन्टर उसी का है हम दोनो उसी के साथ मिलकर यह डोडा व अफीम कैन्टर में कबाड़ आदि के बीच में छिपाकर रांची झारखण्ड से केलाखेडा बाजपुर क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे पूर्व में माह दिसम्बर व माह जनवरी में हम लोग इसी कैन्टर से एक-एक खेप ला चुके है।

 

See also  अधिवक्ता परिषद देवभूमि -- प्रथम प्रांत अधिवेशन सम्पन्न,,, पर्यावरण ,आपातकाल और फोरेंसिक विज्ञान पर हुआ गहन मंथन।

मुख्य अभियुक्त बलाका सिह व सह अभियुक्त लवजीत सिह के विरूद्ध थाना पुलभट्टा में बरामदगी के आधार पर FIR NO- 66/2024 धारा 8/18/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है नागेन्द्र सिह की भूमिका की जाँच की जा रही है । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

 

संवाददाता– सम्मी मेहर


Spread the love

You missed