
हल्द्वानी—- स्वस्तययन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 6 के छात्र अनुराग बिष्ट का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में शैक्षिक सत्र 2025-26 में हुआ।
उन्होने प्रारंभिक व द्वितीय चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर सभी को हर्षित कियाl मिनी स्टेडियम में चयनकर्ताओं की मौजूदगी में 33 प्रतिभागियों में से चयनित 21 प्रतिभागियों में अनुराग बिष्ट का चयन किया गया है ।
स्वस्तययन विद्यालय अनेक खेलों जैसे- बॉक्सिंग, जूडो -कराटे, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट आदि को प्राथमिकता दे रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है ।

इस उपलब्धि पर अनुराग बिष्ट को विद्यालय की निदेशिका श्रीमती रजनीकांता बिष्ट, उप प्रधानाचार्या श्रीमती लवी शर्मा, समन्वयका श्रीमती मुक्ता नेगी व समस्त शिक्षकगण ने बधाई व आशीर्वाद दिया ।
