रुद्रपुर— थाना ट्रांसिट केंपस क्षेत्रान्तर्गत जन्मभूमि हाई स्कूल ट्रांजिट कैंप में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें शिक्षकों एवं छात्र व छात्राओ को नशे की विरुद्ध जागरुकता, यातायात जागरुकता, महिला अपराध के प्रति जागरुकता, साईबर अपराध के प्रति जागरुकता , बाहरी व्यक्ति ,श्रमिक, किरायेदार के सत्यापन हेतु जागरुकता , 6. सुदखोरी व विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरुकता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
साईबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए ‘ डिजिटल अरेस्ट’ के बारे में बताया गया, तथा समझाया कि कैसे कुछ साइबर अपराधी खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर फर्जी गिरफ्तारी नोटिस या कॉल के जरिए डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं, और इस तरह लोगों से पैसे ऐंठते हैं।
ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत *हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल* करने की सलाह दी गई। तथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी, लोकेशन या बैंकिंग डिटेल किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। तथा यातायात व्यवस्था के बारे में व नशे के दुष्प्ररिणाम, डायल 112 आदि के बारे में जागरूक किया गया ।
संवाददाता—- सम्मी मेहर
