रुद्रपुर – संजय नगर और ठाकुर नगर क्षेत्र में नदी-नालों की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए समाजसेवी सुब्रत विश्वास व समाजसेवी अभिमन्यु साना ने सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। विगत कई महीनो से क्षेत्र के नेताओं व नगर निगम को अवगत कराने के बावजूद भी नदी नालों की सफाई नहीं की जा रही थी क्षेत्र के युवाओं , लोगों के माध्यम से समाजसेवी अभिमन्यु साना और समाजसेवी सुब्रत विश्वास ने जिम्मेदारी उठाई  1 किलोमीटर की नदी की साफ सफाई की । अभियान के तहत लोगों से अपील की गई कि वे केवल नगर निगम पर निर्भर न रहकर स्वयं भी नदियों और नालों की साफ-सफाई में योगदान दें।

सुब्रत विश्वास ने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम पर अक्सर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं, करोड़ों रुपये के टेंडर सफाई के नाम पर पास होते हैं, लेकिन हकीकत में शहर की गली-गलियों तक सफाई गाड़ियां नहीं पहुंचतीं। सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है । बरसात के मौसम में हर साल जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है, जिसका खामियाजा गरीब आम जनता को भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के कारण नदियों और नालों  के पास रह रहे गरीब मजदूर लोगों को निशाना बनाया जाता है अतिक्रमण के नाम पर परंतु सच्चाई यह है की सरकार और प्रशासन की बहुत बड़ी चूक है, जबकि असली जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की है।

Advertisement

सुब्रत विश्वास ने कहा – “जनता को भाजपा नेता, मेयर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोड़ा के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और नदियों को गंदगी से बचाना होगा।” क्योंकि मोदी के नाम पर जीते हुए नेता काम क्यों करेंगे अगर जनता के बीच में मेहनत की होती तो जनता का दर्द समझते ।

See also  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हल्द्वानी ने दीपावली के शुभ अवसर पर संघ कार्यालय मधुकर कुंज में यज्ञ का किया आयोजन,,।

स्थानीय निवासियों ने भी इस अभियान का समर्थन किया और कहा कि अगर नागरिक और समाजसेवी आगे आएंगे तो शहर को गंदगी और जलभराव से बचाया जा सकता है। ठाकुर नगर संजय नगर क्षेत्र के नदियों की सफाई में उपस्थित समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास अभिमन्यु साना श्रीवाश सरकार , जीत वाछाड़ जगदीश मंडल मिलन मंडल श्रीवास सरकार देबू राय चंदन रायतुषार राय  रोहित हालदार , गोलू हालदार , आदि है

Advertisement

You missed