Spread the love

नईदिल्ली/हल्द्वानी—   बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अपडेट सामने आई है।

बुधवार को यह मामला सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-1 में सुनवाई के लिए सूची में तीसरे नंबर पर लगा था। मामला *Civil Appeal No. 3518/2023, अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य* से जुड़ा है।

अर्ली हियरिंग की मांग पर लगी मुहर-
मामले में *IA No. 253207/2026* के तहत अर्ली हियरिंग की अर्जी दाखिल की गई थी। उत्तराखंड सरकार और रेलवे प्रशासन की ओर से जल्द सुनवाई की मांग रखी गई।

कंप्यूटर जनरेटेड कॉज लिस्ट में पहले इसकी संभावित तारीख 17 सितंबर 2026  दिखाई दे रही थी, लेकिन 9 सितंबर 2026 के आधिकारिक आदेश के बाद स्थिति साफ हो गई है।

अब 18 नवंबर को होगी सुनवाई-
दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य अपील को 18 नवंबर 2026 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

फिलहाल बनभूलपुरा रेलवे मामले में सभी की निगाहें अब 18 नवंबर की सुनवाई पर टिकी हैं।


Spread the love

You missed