Spread the love

हल्द्वानी–उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे साफ हो गया है कि सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रताप बिष्ट संगठन के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं।

 

 

आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई , अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया पत्रकारों से बातचीत में प्रताप बिष्ट ने कहा, “जिस तरह मैं हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल मे भी सभी क़ो साथ लेकर कार्य करेंगे एवं 2027मे उत्तराखंड मे पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।


Spread the love

You missed