Spread the love

नैनीताल– एस एस पी नैनीताल के निर्देशानुसार पुलिस हुंडदंगियो पर कड़ी कार्यवाही कर रहीं है।

 

इसी  आदेश के अनुसार  पुलिस अधीक्षक क्राइम डा0 जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह की देखरेख में सघन चैकिंग अभियान में थानाध्यक्ष तल्लीताल  रमेश बोहरा और  उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय  द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग की गई।

 

आज प्रातः 04:50 बजे में एक वाहन संख्या UP83 U-7473 स्विफ्ट मे बैठी सवारी शोर शराबा मचा रही थी, शोर सुनकर उसे रोका गया, रोककर जब चेक किया गया तो  चालक सचिन कुमार यादव  निवासी संजय नगर बरेली उ0प्र0 जिसकी  उम-20 वर्ष हैं, जो  बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना कागजात शराब के नशे  में वाहन चला रहा था। जिसका मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को सीज किया गया।

 

उसके साथ में बैठे अन्य 4 साथियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया,  जिसमे सुखराम  पुत्र रामदत्त निवासी संजय नगर बरेली ,  शिवम दिवाकर पुत्र नरेश दिवाकर निवासी संजय नगर बरेली , अभिषेक कुमार पुत्र संतोष बाबू निवासी पचपेडा तहसील नवाबीगंज जिला बरेली , अभय पुत्र विरेन्द्र निवासी बहोनी पीलीभीत , सभी उत्तरप्रदेश से हैं।  सभी शराब के नशे में मदहोश पाए गए। शराब पीकर उत्पात मचाने पर पुलिस  अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।


Spread the love

You missed