Spread the love

हल्द्वानी—   संगठनात्मक प्रवास के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कालादूंगी विधानसभा के मुखानी मंडल में श्री श्याम गार्डन बैंक्वेट हॉल में बूथ संख्या 97 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया।

दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् गायन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने भाजपा को आदित्व पार्टी बताते हुए कहा कि एक आम कार्यकर्ता भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है ।

बूथ कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए  भट्ट ने बताया कि बूथ अध्याक्ष सहित समस्त बूथ समिति चुनाव जीतने का सबसे बड़ा आधार होती है, बूथ कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के अनेको मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याण योजनाओं को अधिक सक्रियता के साथ हमे आमजन की बीच में ले जाना है।

उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव हेतु अभी से प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच में तैयारी करने का आवाहन किया है ,उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षो को सम्बोधित करते उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों में विधायक प्रत्याशी होगे।

प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट ने बताया कि आम कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा ने उत्तराखण्ड में लगातार दूसरी बार सतारूढ़ होने का मिथक तोडते हुए 2022 में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई व पुनः मोदी व धामी सरकार की अभूतपूर्व योजनाएं व कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी  2027 में तीसरी बार उत्तराण्ड में सरकार बनाएगी।

See also  हल्द्वानी:- शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार,,,, घंटियां और नकदी बरामद,,,.

कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट द्वारा गौलापार मंडल के पुरातन कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, सम्पर्ण व अन्वरत कार्यों के लिए शॉल व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  दलीप सिंह नेगी  व संचालन मंडल महामंत्री  राजेश पंत जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  प्रताप सिंह विष्ट, कालाढूगी विधायक  बंशीधर भगत . प्रदेश महामंत्री  तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम मेयर  गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल. जिला महामन्त्री  रंजन बर्गली,  विनीत अग्रवाल , जिला सह सोशल मीडिया  रत्नेश साह, निबर्तमान सह सोसल मीडिया संयोजक श्रुति तिवारी एवम मुखानी मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed