Spread the love

रुद्रपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में पार्षद प्रत्याशी मुकेश रस्तोगी एवं उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,भाजपा नेता दिलीप अधिकारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं साथ चुनावी कार्यालय से जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान उन्होंने घर घर पहुंचकर लोगों से 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान वार्डवासियों ने विकास शर्मा का जोरदार स्वागत किया और जीत का भरोसा दिलाया। इस दौरान चुनावी नुक्कड़ सभा में भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संभावित हार को देखकर हताश और निराश हो चुकी है, और अनर्गल आरोप लगाने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, भाजपा ने इतने विकास कार्य कराये हैं, कि कांग्रेस को कुछ बोलते नहीं बन रहा है, इसीलिए वह सरकारी मशीनरी पर भी सवाल उठाने लगी है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता भ्रमित नहीं होने वाली। जनता अच्छी तरह जानती है कि ट्रिपल इंजन की सरकार ही रुद्रपुर के विकास को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार के दौरान युवाओ, माताओं बहनों एवं बुजुर्गों के मिल रहे आशीर्वाद से शुभ संकेत मिल रहे हैं। भाजपा इस बार जीत का इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने कहा नगर निगम क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नगर निगम में जी जान से विकास कार्य करेंगे। विकास के मामले में जनता को निराश नहीं होंने देंगे। वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों को ईमानदारी एवं गुणवत्ता से तय समय पर पूर्ण करने का उनका प्रयास रहेगा। सभी वार्डों के पार्षदों के साथ ही शहर के सभ्रांत लोगों से समय समय पर परामर्श कर शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जायेगा।

See also  उत्तराखंड - 20 साल की शादी का अंत जहर के घूंट से,,, खौफनाक हत्या..।

 

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का उनका लक्ष्य है, जो जनता के आशीर्वाद से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जितने अधिकार से आपसे वोट मांग रहा हूं उतने ही अपनेपन से जनता की सेवा भी करूंगा। उन्होंने  आगामी 23 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कर सेवा करने की शक्ति प्रदान करने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी संजय ठुकराल, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, मोहित कक्कड़, संजीव गुप्ता, अंकित रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, बंटी रस्तोगी, नीलम देवी, सर्वेश रस्तोगी, कुमार सेन,आनंद सागर शर्मा जी जयवीर राजेंद्र चक्की अभय शर्मा, अनुज शर्मा, हैप्पी, आशीष गुड़िया निशा गुप्ता विकास गुप्ता, संजीव रस्तोगी शंकर रस्तोगी हिमांशु रस्तोगी अनुज पाठक अमनदीप सिंह विर्क, राजत दीक्षित, विजय तोमर, अशोक विश्वास, संकर्षण मिश्रा,हरेंद्र शर्मा, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed