Spread the love

रुद्रपुर- – नगर निगम रुद्रपुर के आम चुनाव में वार्ड नंबर 27 गांधी कालोनी सुभाष कालोनी गल्ला मंडी में आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद उम्मीदवार तसलीम जहां के समर्थन में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गांधी कालोनी सुभाष कालोनी गल्ला मंडी में जन संपर्क एक्सप्रेस दौड़ाई,

 

इस दौरान सम्मानित मतदाताओं ने जगह जगह प्रत्याशी तसलीम जहां और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया, इस दौरान वार्ड की सम्मानित जनता में उत्साह दिखाई दिया,आम मतदाताओं ने कहा कि इस बार वार्ड के चहुंमुखी विकास हेतु आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद उम्मीदवार तसलीम जहां को भरी मतों से विजई बनाने की लहर दौड़ रही है,

 

 

इस दौरान वार्ड की सम्मानित जनता ने तसलीम जहां और आम आदमी पार्टी के नेताओं का जोरदार स्वागत किया, इस दौरान आम जनता को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम मतदाताओं को को अवगत कराया गया,

 

 

इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि इस बार नगर निगम रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रही है, कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में हैं और आम जनता अरविंद केजरीवाल के जनकल्याणकारी योजनाओं से उत्साहित होकर आप के उम्मीदवारों को चुनाव में जीतने का संकल्प ले चुकी है, कहा कि अगर नगर निगम रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भागीदारी करेंगे तो आम जनता को बेहतर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा,

See also  वैश्विक संकट से महंगाई की मार - बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम,,,,,

 

 

वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक, बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा बिजली,भारी बिजली के बिलों में राहत देने का काम किया जाएगा, उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता को विकास कार्यों से निवृत्त कर दिया गया है, कांग्रेस और भाजपा के लोग अपने हितों की पूर्ति करने में जुटे हैं और आम जनता बेसब्र हो गई है कि ऐसे दलों के लोगों को नगर निगम से खदेड़ दिया जाए, और ऐसे व्यक्ति को चुना जाए जो वार्ड के चहुंमुखी विकास को समर्पित हो और उनकी हर समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करने में मददगार साबित हो इसलिए आप लोग आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद उम्मीदवार तसलीम जहां को भरी मतों से विजई बनाएं,

 

 

जिससे आपके वार्ड में विकास कार्यों को तीव्र गति से किया जा सके,आप का सम्मान हो सकें, आपको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, सड़कें, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके, उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी को देखा जा रहा है और आपको अगर कोई दल विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर सकता है तो आम आदमी पार्टी ही है क्योंकि आज तक आपको अन्य राजनीतिक दलों ने गुमराह करने के सिवा कुछ नहीं किया है,

 

 

आप नेता जसपाल सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों ने सिर्फ नफरत भरी राजनीतिक कर आपको महज वोट बैंक समझने का काम किया है, ऐसे में आम सम्मानित जनता को इस बार ऐसे राजनीतिक दलों को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को भरी मतों से विजई बनाकर रुद्रपुर नगर निगम में भेजने का काम करना चाहिए,

See also  एसआईआर(SIR) की तैयारियां हुई तेज,,,अनमैप्ड वोटर्स और एनोमली पर पैनी नजर,,,,

 

इस दौरान आप नेता जसपाल सिंह, महिला ईकाई की जिलाध्यक्ष किरन पांडे विश्वास, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,विघा रावत, बादल, अफसरों जहां गुफशा खान,समिया, मुस्कान, पार्वती देवी, मंजू, अनीता देवी, वारिशा, रीना खान, अनिल यादव, प्रकाश चन्द्र,आकाश कुमार, समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास,जय पाल यादव, अमित कुमार,सैफ अली अहमद, शेख मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

रुद्रपुर बयूरो–सम्मी मेहर


Spread the love