Spread the love

हल्द्वानी—  उत्तराखंड भाजपा कर कुमाऊँ संभाग कार्यालय पर भाजपा नैनीताल की सोशल मीडिया और आईटी की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियों ने नैनीताल जिले की सोशल मीडिया टीम को भविष्य में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की तथा आने वाले चुनावों के मद्देनजर रणनीति पर  परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सोसल मीडिया संयोजक हिमासु संगतानी और प्रदेश सह संयोजक गान्धार अग्रवाल रहे। जिन्होंने सोसल मीडिया की बारीकियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने की। तथा संचालन जिला सोसल मिडिया सहसंयोजक श्रुति तिवारी ने किया, कार्यक्रम में जिले की मीडिया और आईटी की पूरी टीम उपस्थित रही। प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीन लेखवार ने आईटी की बारीकियों और आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की।

कार्यशाला में नैनीताल जिले के जिला सोसल मीडिया संयोजक संजय पांडे, सह संयोजक श्रुति तिवारी, सह मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी,  सहसंयोजक रत्नेश शाह, , आईटी संयोजक अमित चौधरी, प्रशांत वर्मा, आशीष मल्होत्रा, राजेश भारद्वाज, अनिल चंदोला आदि  उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed