Spread the love

हल्द्वानी—-  जन सेवा समिति गौजाजाली के तत्वावधान में आयोजित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत बस को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा वरिष्ठ नागरिको हेतु आयोजित यात्रा को आज  ज़िला अध्यक्ष  प्रताप बिष्ट  ने गंगोत्री धाम हेतु 64 तीर्थ यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उसके बाद बस को रवाना किया ।

कार्यक्रम के संयोजक पार्षद  संजय पाण्डे , मण्डल उपाध्यक्ष  गोपाल जोशी , वरिष्ठ नेता  देवेंद्र बिष्ट , मुखानी मण्डल के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ,  हीरा थापा , सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे


Spread the love