Spread the love

हल्द्वानी—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी श्रीमती वंदना सिंह के कार्यकाल को जिला नैनीताल के लिए बड़ा सौभाग्यशाली बताया।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा वंदना सिंह जनहित के कार्य के प्रति बड़ी गंभीर थी उनके द्वारा वर्षों से हल्द्वानी में जाम से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने के चौड़ीकरण की वृहत योजना बनाई गई जिसमें लगभग कार्य में सफलता भी प्राप्त कर ली गई।

जिले में काफी सौंदर्यकरण के कार्य भी किए गए, जिसको आम जनता सराह रही हैं।

राज्य का प्रमुख तीर्थ स्थल श्री कैची धाम को सुनियोजित करने की जो योजना बनाई हैं, उसका लाभ आगामी वर्षों में भी श्रद्धालु ले सकेंगे।

वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा जनहित के सभी कार्य उन्होंने बिना भेदभाव के किए , जैसे तिकोनिया से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क का निर्माण कार्य , शारदा मार्केट की सड़क का निर्माण कार्य (जो 45 वर्षों बाद बनीं) समेत अनगिनत कार्य हैं।

वीरेंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया में उन अफवाओं का खंडन करते हुए कहा कि जब भी व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी महोदया से संपर्क किया ,उन्होंने जनहित में संगठन से मुलाकात कर समस्याओं को सुना और उसका निराकरण किया ।

समस्त पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की सराहना की हैं।

श्रीमती वंदना  के कार्यकाल की सराहना करने वालों में प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, संयोजक धर्म यादव ,सह संयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, दीपक माहेश्वरी ,गौरव अग्रवाल, राकेश ,टीटू ,कुंदन रावत ,ललित जायसवाल ,चमन गुप्ता, नुशरत सिद्दकी, अश्मित गुजराल आदि प्रमुख रहे।

See also  नैनीताल के गांवों में प्रदूषित पानी की सप्लाई से मचा हाहाकार,,,, दर्जनों अस्पताल में,,, 5 स्कूलों में छुट्टी,,,।

Spread the love

You missed