Spread the love

लालकुआं—-   आज लालकुआं केमिस्ट क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक संजीवनी मेडिकल स्टोर में जिला अध्यक्ष राजकुमार सेतिया के नेतृत्व में तथा संरक्षक अनीस अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन क्लब के महामंत्री आशीष भाटिया ने किया।

बैठक में हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान (छिंदवाड़ा क्षेत्र) में कफ सिरप से हुई बच्चों की असमय मृत्यु की घटनाओं पर गहन चर्चा की गई।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार द्वारा कुछ दवाओं पर लगाई जा रही रोक एवं ड्रग विभाग, स्थानीय पुलिस और अन्य विभागों द्वारा फुटकर दवा विक्रेताओं के खिलाफ की जा रही अनावश्यक छापेमारी और कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई।

क्लब सदस्यों ने कहा कि प्रशासन और विभाग द्वारा बार-बार की जा रही छापेमारी से प्रदेशभर के दवा विक्रेता परेशान हैं। इस विषय को लेकर उत्तरांचल औषधि व्यवसाय महासंघ द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को बिंदुखत्ता और लालकुआं के सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों का पूर्ण समर्थन रहेगा।

बैठक में विगत दिनों जिला नैनीताल केमिस्ट एसोसिएशन के विस्तार के दौरान लालकुआं केमिस्ट क्लब के नए सदस्यों  अनूप भाटिया, मीनल गुप्ता, अर्पित बिसोती, विवेक अग्रवाल  का स्वागत किया गया।

बैठक के अंत में मध्य प्रदेश एवं देश के अन्य क्षेत्रों में कफ सिरप से हुई बच्चों की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा इस प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से अनिल गिरधर, मनोहर लाल, अनवर अली, नीरज जोशी, विश्वनाथ, मदनलाल अग्रवाल, आलोक कुमार पंत, अर्पित बिसोती, आशु अरोड़ा, राधा मीनल जायसवाल, रजत, विवेक मित्तल, अनिल कुमार अरोड़ा, सुभाष बाबू, पंकज आदि सदस्य उपस्थित रहे।

See also  अरे भाई, राहुल गांधी को इतनी गंभीरता से क्यों लेते हो ?"- सी.एम.धामी

Spread the love

You missed