
हलद्वानी– नैनिताल और उधमसिंह नगर की लोक सभा सीट के प्रत्याशी के पक्ष में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हलद्वानी में रोडशो किया।
जिसमे विशाल जन समर्थन मिला, तीन बजे शुरू हुआ रोडशो पांच बजे तिकोनिया चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। इसी के साथ उत्तराखण्ड में चुनाव प्रचार समाप्त होगया,,
19 अप्रैल को यहां पर वोटिंग होनी हैं, उससे पहले सभी पार्टियी ने आज प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकी।

रोडशो में बड़ी संख्या में जनता की भागीदारी के साथ साथ भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ नैनीताल जिले के सभी भाजपा विधायक भी उपस्थित रहे।
जिला, मंडल और मोर्चों के भी सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिसमे विधायक बंसीधर भगत, राम सिंह केडा, सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट , नवीन भट्ट, चंदन सिंह बिष्ट , भुवन भट्ट, रेणु अधिकारी, सुमित्रा प्रसाद, प्रतिभा जोशी, श्रुति तिवारी, कामायनी मिश्रा ,राशि जैन, संजय त्यागी , संजय पांडे , प्रताप रेकवाल, प्रदीप बिष्ट,राजेन्द्र बिष्ट, शशांक रावत, पूनम जोशी, दीप्ति चुफाल,रंजन बरगली आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
