सारथी फाउंडेशन के संस्थापक पंत जी ने किया कन्या पूजन।

हल्द्वानी– अप्रैल/सारथी फाउंडेशन समिति के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त द्वारा श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर आवाश विकास कालोनी में हवन पूजन एवं कन्या पूजन आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

 

सारथी फाउंडेशन समिति के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त
ने आयी हुई सभी कन्याओं का तिलक कर पटका पहना कर स्वागत अभिनन्दन कर स्वागत किया एवं रामनवमी की बधाईयां दी ।

 

और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना कर देश हित एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया
इस अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।