
बैजरों/कोटद्वार— – बैजरो के निकट बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने ने कक्षा 9 के छात्र की मौके पर मौत हो गई।
थानाध्यक्ष थलीसैंण लाखन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े सात बजे प्राप्त सूचना कि एक लड़का पूर्वी नयार नदी में बह गया है।
मौके पर जाकर पता चला कि एक बाइक जिसमें दो स्कूली बालक सवार थे । जो वेदिखाल रोड की ओर से जा रहे और बैजरो पुल के पैराफिट से बाइक टकरा गयी।

वाहन टकराने से पीछे बैठा कक्षा 9वीं का छात्र आर्यन वर्धन पुत्र जीतेन्द्र कुमार, उम्र 14 वर्ष निवासी रीठाधार नयार नदी में गिर गया।
नदी में बहने एवं चोट लगने से इसकी मौत हो गयी। जिस पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
