Spread the love

देहरादून—  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बजट पेश किया. मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया।

इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया. इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष अनुपूरक बजट पेश किया था. दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री धामी ही संभाल रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के बाद भी पिछले 25 साल में मातृ शक्ति, कर्मठ अन्नदाता, युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता से विकास सुशासन और लोक कल्याण के मानक स्थापित किए।

सीएम ने कहा कि जेल गए या राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने का प्रस्ताव किया गया है. तथा जेल या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 से बढ़ाकर 5,500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव किया।

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट,, जानिए किसको क्या मिला..

सीएम धामी ने सदन में 111703.21 का बजट पेश किया। यह पिछले बजट से 11.41 फीसदी ज्यादा है।

वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए बजट किया गया पेश

1 लाख 11 हजार 703.21 करोड रुपए का बजट किया गया पेश

विभागवार बजट प्रावधान

माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 542.84 करोड़

उच्च शिक्षा विभाग के लिए 146.30 करोड़

तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 98.50 करोड़

खेल विभाग के लिए 69.94 करोड़ रुपए

See also  हल्द्वानी :- इंटरनेशनल साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश,,,,म्यूल खातों से होता था करोड़ो का लेनदेन,,, ।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 195.46 करोड़

पेयजल विभाग 1827.91 करोड़

आवास विभाग 291 करोड़

शहरी विकास विभाग 1401.85 करोड़

ग्रामीण विकास विभाग 1642.20 करोड़

ऊर्जा विभाग 1609.43 करोड़

लोक निर्माण विभाग 2501.91 करोड़

खबर अपडेट हो रही है


Spread the love

You missed