Spread the love

भीमताल—-  नैनीताल जिले की भीमताल पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी सी निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली भीमताल में 8 मई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 19/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में एक नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले में ग्राम बानना धूरा निवासी 21 वर्षीय दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक को नामजद किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार सुरागरसी-पतारसी की।

जांच के दौरान आरोपी के बनबसा होते हुए नेपाल भागने की आशंका सामने आई, जिसके बाद बनबसा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चम्पावत की भी मदद ली गई।

आखिरकार 15 मई 2026 को पुलिस को सफलता मिली और गौलापार खेड़ा चौकी के पास से आरोपी दीप चन्द्र पलडिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ अपहृत नाबालिग बालिका भी सकुशल बरामद कर ली गई।

बालिका के बयान के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धारा 5(ञ)(2)/6 की बढ़ोतरी भी की गई है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

See also  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा आयोजित ,,, "हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026" ,,, आपका शहर ,, आपकी कहानी ,, आपकी रील,,,।

Spread the love

You missed