Spread the love

देहरादून–   राजधानी देहरादून को विकासनगर और हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाला नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल तेज बारिश में क्षतिग्रस्त होकर बह गया।

सौंग नदी में आए तेज बहाव के कारण पुल धंसने से देहरादून-विकासनगर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने सरकार और निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की जा रही है।


Spread the love

You missed