उत्तराखंड—  हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर एस बैंड के पास सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

सीओ रविकांत सेमवाल के अनुसार, हादसा दो बाइकों (यूके 06 बीएच 0219 और यूके 18 ई 6717) के बीच हुआ। दुर्घटना में कालाढूंगी निवासी 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी 28 वर्षीय राजू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

वहीं, कालाढूंगी बंदोबस्ती निवासी 32 वर्षीय बृजेश सती और रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेम शंकर शर्मा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद दो परिवारों में मातम पसरा है।