देहरादून—  महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तेजी, सटीकता और पेशेवर तरीके से जनता तक पहुँचाएँ।

उन्होंने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान विभाग की प्रमुख जिम्मेदारी है।

Advertisement

सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सोशल मीडिया पर तथ्यात्मक, संतुलित और सकारात्मक सामग्री पोस्ट की जाए तथा अफवाह या अपुष्ट जानकारी से बचा जाए।

सरकारी योजनाओं से जुड़ी सक्सेस स्टोरीज़ और रोचक लेख नियमित जारी किए जाएँ।

उन्होंने जिला सूचना कार्यालयों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए कि

जिला स्तर पर मीडिया से समन्वय और मजबूत किया जाए।

सभी सरकारी कार्यक्रमों की समयबद्ध कवरेज सुनिश्चित की जाए।

आपदा व महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज हेतु एसओपी तैयार की जाए।

प्रेस सेवा पोर्टल व फिल्म शूटिंग की सिंगल विंडो प्रणाली के कार्य समय पर पूरे हों।

डीजी तिवारी ने बताया कि विभाग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए

विभागीय पुनर्गठन प्रस्ताव शासन को भेजा गया है,

खाली पदों को भरने के लिए अधियाचन भेजा गया है,

जिला सूचना कार्यालयों की जरूरतों के अनुरूप बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

नए भवन निर्माण हेतु भूमि तलाशने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक रवि बिजारनियां, मनोज श्रीवास्तव सहित सभी जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed