
हल्द्वानी—- आज हल्द्वानी के रामपुर रोड़ में स्थित विन्टेज ग्रीन बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संभाग वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमे कुमाऊँ संभाग के 8 सागठनिक जिलो से 200 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन व सामूहिक वन्देमातरम् गान के साथ किया गया।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा विश्व का सबसे बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भहोने जा रहा है।
जिसमे की 7 चरणो में अलग-अलग समूह, पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियों व अन्य जनो को भाजपा की रीति नीति के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा।
पार्टी में नित नये कार्यकर्ता जुड़ते जा रहे है और जिनको समय के साथ आचरण, अनुशासन व समयबद्धता का भाव जागृत करने हेतु ऐसे प्रशिक्षण अभियानों की अहम जरूरत होती है। भट्ट ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान से ही एक अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण होता है।
उत्तराखण्ड में आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव होने के कारण भाजपा उत्तराखण्ड को इस प्रशिक्षण अभियान से सर्वोत्तम लाभ प्राप्त होगा।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के 19 सागठनिक जिलो के समस्त 304 मण्डलों में मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किये जाएगे।
जिसके तहत इन मण्डलो में जाने वाले जिला वक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज हल्द्वानी में सम्पन्न किया जा रहा है।
प्रशिक्षण अभियान में इन 7 विषयो वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्यविस्तार की दृष्टि, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियाँ एवं क्रियान्वयन, सोशल मीडिया, ए०आई०, नमो एवं सरल एप, बूथ प्रबन्धक एवं मन की बात पर जिला वक्ताओं द्वारा मण्डल प्रशिक्षण में मण्डल स्तरीय कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया जाएगा।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने कुमाऊँ संभाग के आठो जिलो से आए प्रतिभागियो का स्वागत करते हुए सभी से पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण अभियान में जुड़ने का आवाहन किया।
कार्यशाला का संचालन अभियान के प्रदेश सह-संयोजक प्रदीप बिष्ट व प्रदेश महामंत्री तरूण बंसल ने किया।
कार्यशाला का समापन राष्ट्रीय गान के साथ प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रायत ने किया।
कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक शिव अरोड़ा, विधायक फकीर राम टम्टा, विधायक सुरेश गडिया, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक श्रीमती पार्वती दास, विधायक महेश जीना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेशउपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, श्कौस्तुभानंद जोशी, विकास भगत, प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
