उत्तराखंड—-  उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह 7:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों की नींद खुल गई और ऑफ्टर शॉक के डर से ठंड के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल आए। इसका असर बागेश्वर के साथ-साथ उत्तरकाशी, ऋषिकेश और हरिद्वार तक देखा गया। बागेश्वर से करीब 174 किलोमीटर दूर ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार में भी लोगों ने झटके महसूस किए।

भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और विभिन्न क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी ली गई। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

You missed