रुद्रप्रयाग—-  उत्तराखंड गुलदार के हमले में एक और जान चली गई। खबर रुद्रप्रयाग जनपद से है जहां ग्राम पंचायत जौंदला में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में गुलदार ने एक किसान को मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान पाली मल्ली तोक निवासी 54 वर्षीय मनवर सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे मनवर सिंह अपनी गौशाला की ओर गए थे। जब काफी देर तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गौशाला के पास खून के निशान देखकर ग्रामीणों ने सर्च शुरू की, जिसके बाद करीब 200 मीटर दूर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

ग्राम प्रधान अनिल नेगी और ग्रामीण देवेंद्र चमोली ने बताया कि मनवर सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वे खेती-बाड़ी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा देहरादून में पढ़ाई कर रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक भरत सिंह चौधरी और पालिका अध्यक्ष संतोष रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित करने, गांव में पिंजरा लगाने और मृतक के एक परिजन को रोजगार देने की मांग की।

वन विभाग के डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तात्कालिक मुआवजा राशि के रूप में 1.80 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है।

गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है, साथ ही क्विक रिस्पांस टीम और रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। गुलदार के लार के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

See also  उपलब्धि:- आईपीएस डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक,,, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल,,।

ग्रामीणों ने गांव में गश्त बढ़ाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि क्षेत्र में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके।

Advertisement

You missed