
भीमताल— एसएसपी के नाबालिगों को गाड़ी न देने के आदेश के मद्देनजर थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान वाहन संख्या UK04AN 6757 को एक नाबालिग द्वारा चलाते हुए पकड़ा गया।
जो भीमताल से नौकुचियाताल की ओर जा रहा था। वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नही मिले।

नाबालिग के संरक्षक (भाई)/वाहन स्वामी, निवासी भीमताल के विरुद्ध थाना भीमताल में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
नैनीताल पुलिस की अभिभावकों से अपील है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें – यह कानून और जीवन दोनों के लिए खतरा है
इसके अलावा दूसरी जगह चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UP21CA3997 को नाबालिग चला रहा था, जो भीमताल से डाट की ओर जा रहा था। वाहन चालक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।
वाहन स्वामी निवासी पीपली अहीर, सूरजनगर, मुरादाबाद (उ.प्र.) के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया।
