नैनिताल–  आम जनता में कानून एवं सुरक्षा का भाव बनाए रखने हेतु आज  नैनीताल शहर में  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला ।

 

 

प्रशासन टीम/पुलिस अधिकारी/ PAC/SSB व अन्य पुलिस टीम द्वारा नैनीताल के थाने से खड़ी बाजार, बड़ा बाजार, चीनाखान, रिक्शा स्टैंड, माल रोड, घोड़ा स्टैंड आदि स्थानों में होते हुए नैनीताल शहर में फ्लैग मार्च करते हुये आम जनमानस में सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढाया ।

 

 

एसएसपी  नैनीताल  मीणा द्वारा बताया गया कि नैनीताल पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए कटिबद्ध है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

You missed