
भवाली— पतझड़ और गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलो में आग लगने का शिलशिला शुरू हो गया। कल राम गढ़ के बड़ैत गाँव मे आग लग गई।
आग तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ता देखकर ग्रामीणों में बेचैन हो गए, और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, परंतु सफल नही पाए।
तब गामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, तब जाकर तीन विभागों ने मिलकर आग पर शाम तक काबू पा लिया था।

आग से वन संपदा को बहुत नुकसान पहुंचा हैं। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आगे भी ऐसी घटनाएं ना हो इसका प्रयास भी किया जा रहा है, तथा घटना होने पर उस पर तुरन्त क़ाबू पाने के लिए वन विभाग तत्पर हैं।।
