
हल्द्वानी– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती संस्था द्वारा आज कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया।
हल्द्वानी जिले में कुल 15 स्थानों में कन्या पूजन किया गया, जिसमें कन्याओं की संख्या 275 तथा कार्यकर्ताओं की संख्या 77 रही।
सेवा भारती प्रत्येक वर्ष विजयदशमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम करता आ रहा है। इस परंपरा को बनाये रखते हुए इस वर्ष भी यह कार्यक्रम हल्द्वानी जिले के 52 बस्तियों में किया गया।

सेवा भारती के जिला मंत्री एडवोकेट सुरेश राणा ने बताया कि इस बार हल्द्वानी जिले मे कार्यक्रम में 100 से ज्यादा नागरिक बंधुओं ने सेवा भारती के साथ मिलकर कन्या पूजन में अपनी सहभागिता दी।
सेवा भारती द्धारा, देवी के रूप में इस कार्यक्रम को मनाया जाता है साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाता है ।
इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक डिस्पोजल आदि का प्रयोग नहीं किया जाता है।
कार्यक्रम में स्टील के बर्तन या कागज के गिलास का उपयोग किया जाता है । जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे और समाज मे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन जन तक पहुचे ।
