
उत्तराखंड— आशीष मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल बेलपोखरा की हाईस्कूल की छात्राओं ईशा पुरी d/o दिनेश पुरी ने 86.2%,आरती पाठक d/o प्रकाश चन्द पाठक ने 85.4% अंक के साथ कोटाबाग ब्लॉक में क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ साथ ब्लॉक का नाम भी रोशन किया है।
विद्यालय के अन्य होनहार छात्रों तुषार बिष्ट s/o स्वo अनूप सिंह ने एवं रुद्रा जोशी s/o सुमित जोशी ने ऑनर्स के साथ उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
विद्यालय विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परीक्षाफल दे रहा है ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तारादत्त सत्यवली, प्रधानाचार्या ज्योति एवं समस्त शिक्षिकाओं ने विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षाफल और बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी ।
