Spread the love

हल्द्वानी—   व्हाइट हॉल स्कूल, लामाचौर की कक्षा 9 की छात्रा रिया खरायत ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर-19 नॉर्थ ज़ोन (बालिका) एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 की अंडर-17 भाला फेंक (Javelin Throw) प्रतियोगिता में 39.08 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

23 से 25 जुलाई तक मेरठ के रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मवाना में आयोजित इस प्रतियोगिता में रिया ने अपने दमदार प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

रिया की इस उपलब्धि से व्हाइट हॉल स्कूल ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरव का अवसर मिला है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या नीना मनराल, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों और अभिभावकों ने रिया को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि रिया आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।


Spread the love