Spread the love

नैनीताल—  दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बर्बरता के विरोध में शुक्रवार को नैनीताल में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। छात्रों ने मल्लीताल के ओपन थिएटर से तल्लीताल गांधी मूर्ति तक रैली निकालकर विरोध दर्ज किया।

शुक्रवार की शाम बड़ी संख्या में छात्र, स्थानीय लोग और अधिवक्ता सड़कों पर उतरे और अलग अलग बैनर लेकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ छात्रों से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारीयों ने शांतिपूर्ण ढंग से सरकार के खिलाफ जलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की।

आंदोलनरत छात्रों ने दिल्ली जंतर मंतर में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों के साथ केंद्र सरकार की सह पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और एक्सपायरी गोले और यहां तक कि पैलेट गन का इस्तेमाल छात्र-छात्राओं पर किया गया

जिसमे कई छात्र-छात्राएं बुरी तरह घायल हो गए। वहीं रैली में इस बर्बरता की निंदा घोर निंदा के साथ तुरंत इस्तीफा की मांग की गई। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा नीति में सुधार की मांग भी की है।


Spread the love