Spread the love

उत्तराखंड—-  नैनीताल रोड स्थित हर्ट गार्डन में हिममंत्रा योगशाला द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में फूलों की होली मुख्य आकर्षण रही, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक अंदाज़ में होली का आनंद लिया।

समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया।

इस अवसर पर हिमानी सनवाल, राशि जैन जी मीरा रैकवाल, अंजनी उप्रेती, महिमा जोशी, पूनम दुबे, ममता खुल्लर, रजनी भंडारी, गीता कन्याल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आपस में जोड़ना, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना तथा सांस्कृतिक परंपराओं को सामूहिक रूप से मनाना रहा। उपस्थित सभी महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।


Spread the love

You missed