
हल्द्वानी— हल्द्वानी में बैठकी होती की शुरुआत हो गई हैं। आज ऊँचा पुल के रामलीला मैदान मे उत्तराखंड महिला जागृति एवम कल्याण संस्था ने बैठकी होली का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं ने होली के गीतों के साथ साथ स्वांग भी किया, जिसके द्वारा समाज को नशे से जाग्रत करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में टीम शिवशक्ति ने प्रथम, कालिका कॉलोनी ने दुतीय और नैनी जागृति, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उदघाटन मेयर गजराजसिंह बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने किया।
आयोजक रेनू जोशी ने बताया कि होली महोत्सव कराने का उद्देश्य महिलाओं के द्वारा अपनी संस्कृति और कला को लोगो तक पहुचाना हैं।
इस कार्यक्रम में शिवशक्ति ऊँचापुल, टीम नैनीताल, नाइ सोच नई उमंग, मधुबन महिला होली, राजिता कीर्तन मण्डली, गौरी महेष्वर, श्री श्री1008 हेड़ा खान, टीम हीरानगर, जय माता दी कामलुआगंजा, सरस्वती कला केंद्र, जय माँ कालिका समेत 15 टीमों ने भाग लिया।
सभी दलों ने होली पर आधारित गीतों का मंचन किया और स्वांग द्वारा समाज को संदेश दिया। इस कार्यक्रम में निनाद संगीत विद्यालय, कठघरिया के बच्चों ने होली गान कर समा बांध दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा, प्रमोद बोरा, पूनम जोशी, श्रुति तिवारी, अलका जीना, दर्जा प्राप्त मंत्री रेनू अधिकारी, रंजना उप्रेती, ज्योति पांडेय, कमला नेगी, शिवानी जोशी, प्रमोद पंत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
