
हल्द्वानी— शहर के प्रतिभाशाली छात्र तन्मय तरुण जैन ने प्रतिष्ठित JEE Main परीक्षा में 99.67 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से शैक्षणिक जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है।
जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तन्मय तरुण जैन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इसे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण बताया है।
विद्यालय के , प्रबंधक अक्षत जैन , प्रधानाचार्या तथा कक्षा अध्यापिका सहित समस्त शिक्षकों ने तन्मय और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि तन्मय की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन एवं सकारात्मक वातावरण में प्रतिभा अवश्य निखरती है।

इस अवसर पर तन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सहयोगी शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा माता-पिता के सतत प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि तन्मय भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगा।
