नैनीताल/हैड़ाखान—  जमरानी बांध परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर हैड़ाखान क्षेत्र के तोक ब्युरा में हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक बड़ी जनसभा आयोजित हुई। सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेते हुए पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को एक-एक एकड़ भूमि और उचित पुनर्वास का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक वादे धरातल पर नहीं उतर सके हैं। इससे प्रभावित परिवार खुद को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश पनेरु ने मांग की कि एक माह के भीतर प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक एकड़ भूमि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Advertisement

You missed