Spread the love

रुद्रप्रयाग—   लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए रविवार सुबह एहतियातन रोकी गई केदारनाथ यात्रा को एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मौसम खराब होने पर यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी थी।

रुद्रप्रयाग जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में सुधार और बारिश थमने के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति का आकलन कर यात्रा संचालन बहाल कर दिया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर श्रद्धालुओं की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


Spread the love

You missed